जयसिंहपुर कॉलेज में एनएसएस इकाई ने संविधान दिवस पर किया कार्यक्रम का आयाेजन
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज संविधान दिवस का आयोजन किया गया। संविधान दिवस में मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्यः डॉ. प्रदीप कोडल जी ने बच्चों को संविधानिक अधिकारी एवं कर्तव्यों के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश ठाकुर द्वारा संविधान की संपूर्ण जानकारी बच्चों को दी। साथ में बच्चों को यह भी बताया कि अधिकारी के साम साथ कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। प्राचार्य ने डॉ. सुरेश ठाकुर को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। इसके अला डॉ. सुरजीत राणा ने भी संविधान के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अंत में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्राे. ओंकार चंद ने उपस्थित सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट रेनू गड खुशीराम भगत, डॉ. धन, प्राे. नवता, प्र. विजय व गमन दीप आदि उपस्थित थे।
