दाड़लाघाट : धुंदन स्कूल में एनएसएस इकाई ने लगाए औषधीय व सजावटी पौधे
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर एनएसएस इकाई ने औषधीय व सजावटी पौधे लगाए। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि बरसात के चलते पौधों की कटाई-छंटाई की गई तथा खाली गमले में सजावटी पौधे लगाए गए। उपप्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने लगाए गए तुलसी के पौधे के महत्व के बारे में बताया तथा इनकी संख्या की स्वयंसेवियों को नसीहत दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जेपी मिश्रा मैडम अनीता, जागृति और बीना मौजूद रहे।
