दाड़लाघाट : एनएसएस स्वयंसेवकों व एनसीसी कैडेट्स ने मनाया महिला दिवस
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट में एनएसएस स्वयंसेवकों व एनसीसी कैडेटस के द्वारा महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गौतम द्वारा समाज के उत्थान में महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी बच्चों को दी गई। इस कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी विजय चंदेल, क्षमा शर्मा तथा एनसीसी प्रभारी तेजेंद्र शर्मा ने भी महिलाओं के योगदान जो कि आज सभी क्षेत्रों में दिया जा रहा है के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अंत में सभी अध्यापकों के सहयोग से एनएसएस और एनसीसी के बच्चों ने एक रैली भी निकाली। इस अवसर पर विद्यालय उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र कौंडल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश खजुरिया, रुचि, वीना, माया, डीपीई भोपाल सिंह व अन्य साथियों ने भाग लिया।
