दाड़लाघाट : नुम्हाल में महिलाओं ने सीखे विधिवत हस्त प्रक्षालन के तौर तरीके
दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के आंगनबाड़ी केंद्र कोटला नुम्हाल में महिलाओं ने विधिवत हस्त प्रक्षालन के तौर तरीके सीखे। इस दौरान आशा वर्कर अनिता गौतम व आंगनबाड़ी वर्कर कृष्णा कुमारी द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता कितनी अनिवार्य है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, कोटला नुम्हाल की महिलाओं ने गांव की ओर आने वाले सभी रास्तों की झाड़ियों की कांट-छांट करके गांव के आसपास एकत्रित हुए कचरे को जलाकर, गांव की नालियों की सफाई की।इस कार्यक्रम में महिलाओं को ओआरएस घोल बनाने की विधि के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर गीता गौतम, अनीता, अंजना देवी, शालिनी गौतम, धनी देवी, रीमा गौतम, राधा, कृष्णा, रीता, रंजनी, चंद्रप्रभा व मृदुल सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
