नूरपुर : हिमाचल युवा शक्ति संगठन ने नशे के खिलाफ शुरू की मुहीम
( words)
नूरपुर में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए हिमाचल युवा शक्ति द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए हिमाचल युवा शक्ति द्वारा No More Drugs के नाम से एक टीम का गठन भी किया गया है। इस बात की जानकारी अंकुश शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि उनकी टीम नूरपुर में नशा मुक्ति अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि यह टीम नूरपुर से नशे को खत्म करने के लिए सरकर, पुलिस प्रशासन, कानून की हर संभव मदद करेगी। अंकुश शर्मा ने कहा कि टीम का हर एक मेंबर अपनी-अपनी पंचायत मे NMD पंचायत स्तर पर टीम गठित करेगा एवं नशे से संबंधित हर गतिविधि पर नज़र रखेगा।
