सोलन : पाइनग्रोव स्कूल में अंतरसदनीय कविता वाचन प्रतिस्पर्धा में ओक सदन प्रथम
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 11 मार्च को अंतरसदनीय कविता वाचन प्रतिस्पर्धा 2023 का आयोजन किया गया | यह प्रतिस्पर्धा प्रतिवर्ष सत्र के प्रारंभ में आयोजित की जाती है। इस वर्ष भी यह प्रतिस्पर्धा चारों सदनों चिनार, देवदार, ओक एवं टीक के मध्य आयोजित की गई। ऑलओवर परिणाम में ओक सदन प्रथम, टीक सदन द्वितीय एवं चिनार सदन तृतीय रहा।
प्रतिस्पर्धा को कुल तीन श्रेणियों में बांटा गया था। कक्षा 3-5 के विद्यार्थियों की एक श्रेणी, 6-8 के विद्यार्थियों की एक अन्य एवं 9-12 के विद्यार्थियों की तीसरी श्रेणी निर्धारित की गई थी। प्रत्येक श्रेणी से हरेक सदन के 1-1 प्रतिभागी ने भाग लिया। प्रातः 9:40 बजे से 11:10 बजे तक ‘द क्लोज़ियम’ में लगातार कविताओं का दौर चलता रहा। निर्णायक मंडल में दीपक शर्मा, जो कि जाने माने थियेटर कलाकार एवं रेडियो प्रसारण विशेषज्ञ है तथा वंदना शर्मा जो कि स्थानीय प्रतिष्ठित स्कूल सैंट मैरी कसौली से हिंदी अध्यापिका के रूप में सेवानिवृत्त हुई हैं, ने समय बाल कवियों की खूब सराहना की।
कक्षा 3-5 की श्रेणी के लिए ‘बाल कविताएं, 6-8 श्रेणी के लिए ‘वीर रस’ की कविताएं एवं 9-12 श्रेणी के लिए ‘हास्य रस’ की कविताओं का वाचन किया गया। पाइनग्रोव स्कूल के हेड एक्टिविटी एवं कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशाल गौरी ने परिणाम घोषित किए।
श्रेणी 3-5 में कक्षा 4-बी की केशवी ने प्रथम, कक्षा 5-बी की दामिनी सिंह ने द्वितीय एवं कक्षा 4-बी के छात्र वैदिक एवी अग्रवाल ने तृतीय स्थान अर्जित किया। दूसरी श्रेणी कक्षा 6-8 में कक्षा 8- ए के आराध्य रत्न भारद्वाज ने प्रथम, कक्षा 7-सी के जयंत सिंह खत्री ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान कक्षा 8-बी की छात्रा ज़ीनत तथा 7-बी की टवीषा नें साझा किया। तीसरी श्रेणी कक्षा 9-12 में कक्षा 12 विज्ञान संकाय के हर्षवर्धन सिंह बिल्लोरिया ने प्रथम, कक्षा 9-बी के विराज कुमार एवं 9-सी की छात्रा एकम कौर ने द्वितीय स्थान साझा किया। हेड एक्टिविटी एवं कल्चरल अफेयर्स मिस्टर विशौल गौरी तथा हेड ऑफ़ स्पोर्ट्स मिस्टर सुरेंद्र मेहता ने निर्णायकों को विद्यालय की ओर से उपहार भेंट किए। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह एवं प्रबंधन प्रमुख मिसिज़ समीक्षा सिंह ने सभी विजेताओं, आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
