धर्मपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिलाओं ने सरकार से कि पोलटेक्नीकल कॉलेज खोलने की मांग
प्रेम ठाकुर। धर्मपुर
धर्मपुर के मंडप में कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस महिला सम्मेलन की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने की। सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस के सचिव चंद्रशेखर ने किया। चंद्रशेखर ने सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबाेधित करते हुए सर्वप्रथम अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व के स्तर पर इस दिवस को एक त्यौहार के रूप में मनाया जा रहा है। क्योंकि यह दिवस महिलओं के प्रति सम्मान, महिलाओं के आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक उपलब्धियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और देश की तरक्की में हर क्षेत्र में बराबरी का योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के बात के साथ ही हमारे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की भी बहुत सी बेटीयां है, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है।
चंद्रशेखर ने कहा कि आजकल धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री, उनका बेटा और बेटी भी विभिन्न क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं और वहां पर वर्तन व कुर्सियां आदि बांटकर लोगों का ध्यान क्षेत्र और प्रदेश के मुद्दों से हटाना चाहते हैं, ताकि लोग इनसे विकास बारे प्रश्न न करें। उन्होंने कहा कि इस परिवार में आजकल एक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कहीं बेटा तो कहीं बेटी इन सम्मेलनों में भाग लेने के लिए बुला रही हैं। महिलाएं दुविधा में है की कहां जाएं और कहां न जाएं। उन्होंने कहा कि यह परिवार आजकल टिकट के दौड़ में उलझ कर रह गया है और इन्हें विकास से कोई लेना-देना नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री धर्मपुर के सज्याओपीपलू में महिला पोलटेक्नीकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, परंतु सरकार बदलते ही इस सरकार ने उस कॉलेज को यहां पर नहीं खोला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि वर्तन और कुर्सियां बांटने के बजाय महिला पोलटेक्निकल कॉलेज इस क्षेत्र में खोला जाए, ताकि यहां से हमारी बेटियों को तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए घर से दूर न जाना पड़े। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू चंदेल तथा जिला सचिव सपना ठाकुर विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपप्रधान वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
