जोगिंद्रनगर : बीड़ रोड पर खुला दी मांडव बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड का विस्तार पटल का कार्यालय
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
दी बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड का विस्तार पटल/शाखा कार्यालय बीड़ रोड (चौंतड़ा) का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को संपन्न हुए इस शुभारंभ कार्यक्रम में मांडव सोसायटी के चेयरमैन, पदाधिकारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभा के उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की सभा का मुख्या सिद्धांत पारस्परिक सहयोग व सकारिता के सिद्धांत का पालन करते हुए अपने सदस्यों और सहयोगी की लागत वाली वित्तीय सुविधा प्रदान करके वित्तीय समावेस्ता लाना है तथा वहन करके वित्तीय योग्य वित्तीय सुविधा देना व गरीब व शोषित लोगों में बचत की आदत पैदा करना उनसे निवेश करवाना और आवश्यकता अनुसार खरीद, ऋण प्रदान करना हमारी सभा के मुख्य उद्देश्य में शामिल है।
बीड़ रोड चौतड़ा में विस्तार पटल का शुभारंभ के मौके पर सभा के अध्यक्ष बलवंत सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की दी बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड का विस्तारीकरण के तहत मंडी जिला के सभी ब्लॉकों में शाखा खोलने की योजना है, जिससे रिमोट एरिया के लोगों को बैंकों की सुविधा मिल सके। साथ ही योग्य स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीड़ रोड चौंतड़ा में दी मांडव बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड का विस्तार पटल खोले जाने से इस क्षेत्र के लोगों को हर तरह की बैंकिंग सुविधा होगी।
जैसे सरल संचय, दैनिक जमा योजना, मासिक जमा योजना, लखपति जमा योजना, एकमुश्त जमा योजना, माण्डव कल्पवृक्ष, माण्डव शुभ लक्ष्मी, माण्डव सहकारी विकास पत्र। और ऋण की सुविधा आदि। इस मौके पर सभा के सहायक प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, सहायक प्रवन्धक गोविंद, लिपिक अनिता ठाकुर , दैनिक जमाकर्ता , सचिन सहित उपभोक्ताओं व अन्य लोगों ने भी भाग लिया। सभा के उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह व कर्नल जी एस शाही सेना मैडल, कुशाल सिंह ठाकुर, दौलत धारणी, ने कहा कि इस तरह के विस्तार पटल से नए रोजगार सृजन होंगे, जो गांव के शिक्षित युवा के लिए अन्यत्र पलायन से रोकेगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे विकासात्मक कार्यों आंदाेलनों व कार्यक्रम पर तथा लोगों से सहकारिता के क्षेत्र में अपनी भगीदारी बढ़ाने व साथ बचत की आदत डालने का आह्वान किया। दी माण्डव बचत एवं उधार सहकारी समिति लिमिटेड पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक सरोकारों की पैरवी व कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। इस चुनौती का प्रभावी तौर पर समाज के सभी वर्गों को एकजुट होने की जरुरत है।
