शिमला : अधिकारियों ने ट्रीटमेंट प्लांट पर जाकर लिया जायजा
( words)
पूजारली पंचायत में दोगड़ा पुल के पास लग रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से स्थानीय लोगों को समस्याएं आ रही हैं।
इस संबंध में जल प्रबंधन निगम के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने मौके का दौरा कर जायजा लिया। लोगों ने कहा कि हम ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध नहीं कर रहे हैं मगर समस्या यह है कि यहां लोग वर्ष में पूजा के लिए साल में दो-तीन बार एकत्र होते हैं। वहीं इसको मंदिर और पीने वाले पानी से दूर लगाया जाए। अधिशाषी अभियंता ने लोगों को आश्वासन दिया कि इसकी रिपोर्ट ऊपर तक दी जाएगी। इस मौके पर योगेश्वर शर्मा, सोहन ठाकुर, अश्विनी, परमानन्द शर्मा, योगराज, नरेंद्र, सत्यवान पुण्डीर, जयशिव ठाकुर, सुरेश पुण्डीर, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
