21 तथा 22 नवम्बर को सोलन प्रवास पर आएंगे स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल
( words)
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ.राजीव सैजल 21 तथा 22 नवम्बर को सोलन जिला के प्रवास पर रहेंगे। डाॅ.सैजल 21 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत परवाणू के दशहरा मैदान में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री 22 नवम्बर को प्रातः 09.30 बजे जीजीडीएसडी काॅलेज सुबाथू में आयोजित अभिनन्दन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
