कुनिहार : 14 फरवरी को क्षेत्र के कई गांवों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
( words)
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
जानकारी देते हुए अतिरिक्त सहायक अभियंता इंजीनियर मोहिंद्र सिंह ने बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन कुनिहार के पैनल बदलने हेतू मंगलवार 14 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया जाना है जिस कारण उपमंडल कुनिहार के अंतर्गत आने वाले गांव कोठी, हाटकोट, उच्चागांव, नगर, राजदरबार, खलिनी, जाडली, जाबल-झमरोट, हरिपुर, पट्टा बरावरी, सायरी, ममलीग, सतडोल व कुफ़्टू विद्युत उपमंडल भूमति के अंतर्गत आने वाले गांव डुमेहर, खाली, भूमति सरली व अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कुछ गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जिसके लिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
