27 जून को कुनिहार के महाराजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम में होगा निरंकारी सन्त समागम

सोलन जिले के कुनिहार स्थित महाराजा पदम सिंह मैमोरियल स्टेडियम में 27 जून, शुक्रवार को एक भव्य निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। निरंकारी राजपिता रमित जी की छत्रछाया में होने वाला यह समागम दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। इस संत समागम का मुख्य उद्देश्य प्रेम, शांति और एकत्व का संदेश फैलाना है। जोनल इंचार्ज विवेक कालिया, क्षेत्रीय संचालक भजन सिंह, विद्यासागर ठाकुर और कुनिहार ब्रांच मुखी उषा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दिव्य समागम में सोलन, शिमला, बिलासपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और आसपास के सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह समागम श्रद्धालुओं को सद्गुरु के आशीषों से लाभान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। कुनिहार ब्रांच की मुखी उषा अरोड़ा ने सभी नगरवासियों को इस विशाल संत समागम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने आग्रह किया है कि सभी लोग इस अवसर पर उपस्थित होकर निरंकारी राजपिता के दिव्य दर्शनों और उनके प्रेरणादायक प्रवचनों से अपने जीवन को सार्थक करें। यह समागम निश्चित रूप से आध्यात्मिक शांति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देगा।