संगड़ाह : संदेह होने पर बैंक ने 15 दिन पहले खुला खाता किया सील

15 दिनों में ही 71 ट्रांजेक्शन, डेढ़ लाख से अधिक का हुआ लेन-देन
फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह
पिछले कई वर्षो से पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार में रह रहे उत्तराखंड के विकास नगर निवासी अफजाल अहमद बैंक में लेनदेन को लेकर संदेह के घेरे में आ गए है। 15 दिनों के भीतर ही करीब 71 ट्रांजेक्शन होने व जम्मू-कश्मीर से बैक से अफजाल अहमद के बैंक खाते में हुई ट्रांजेक्शन बारे शिकायत मिलने के बाद बैंक ने खाते को सील कर दिया है। अफजाल ने 15 फरवरी, 2022 को ही हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा में अपना खाता खोला था। जानकारी के अनुसार 15 फरवरी से लेकर एक मार्च तक उनके खाते में 1 लाख 50 हजार से ज्यादा राशि जमा हुई है। 15 दिनों में 32 बार उनके खाते में ऑन लाइन पेमेंट जमा हुई है।
खाते से 39 बार पेमेंट अन्य खातों में ट्रांसफर हुई है। 15 दिनो में खाते से कुल 1 लाख 38 हजार 72 रुपए की राशि अन्य खातों में ट्रांसफर की गई है। हरिपुरधार क्षेत्र में गुरुवार को इस मामले को लेकर दिनभर खूब चर्चा रही। इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शुकवार को हरिपुरधार में प्रदर्शन करेंगे। उक्त संगठनों ने इस बारे में गुरुवार शाम को नायब तहसीलदार हरिपुरधार को एक ज्ञापन भीदिया है।
ग्रामीण बैंक की हरिपुरधार शाखा के प्रबंधक अनुराग ने बताया कि, अफजाल अहमद ने पहले ही 15 फरवरी को उनके बैंक में खाता खोला था। उन्होंने ज्यादा अधिकारिक जानकारी देने मे असमर्थता जाहिर की। डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह व एएसपी सिरमौर बबिता राणा के अनुसार बैंक से इस तरह की कोई शिकायत अभी नही मिली है। उधर, आरोपी ने खुद ही पुलिस को एक शिकायत लिखी और जसपाल सिंह नामक शख्स द्वारा धोखे से यह खाता फुलवाने व चलाने की बात कही।