पालमपुर : बृज बिहारी बुटेल का जन्मदिवस पर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

प्रतिमा राणा। पालमपुर
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिवस पर उनके बेटे आशीष बुटेल ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। बुटेल के जन्मदिवस पर उनके घर सवेरे से लोगों का तांता लगा रहा। साथ ही युवा मोर्चा व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। बृज बिहारी बुटेल ने अपने जन्मदिवस पर सुबह पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिजनों के साथ केक काटा। इस बीच ब्रिज बिहारी लाल बुटेल सभी आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलते रहे बुटेल ने जुटे लोगों को देखकर कहा कि पालमपुर के लोगों व कर्मचारियों का उन्हें हमेशा प्यार मिला है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम मेयर पूनम बाली, डिप्टी मेयर अनीश नाग पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राधा सूद, अनुराग नरयाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल सूद व नरेंद्र ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।