दाड़लाघाट : शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने की शिवगण मंदिर की सफ़ाई
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर के शिवगण मंदिर दाड़लाघाट की सफ़ाई की। बौद्धिक सत्र में राजकीय शिक्षा महाविद्यालय धर्मशाला से प्रो. बरसोला ने स्वयंसेवकों को ज्ञान के मूलों की विवेचना तथा भारत में आधुनिकीकरण की चुनौतियां ओर युवाबर्ग विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. बरसोला पिछले तीन दशकों से अध्यापन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों को शिक्षा क्षेत्र मे रोजगार की संभावनाओं के प्रति भी जागरूक किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने उनको समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में एनएसएस के तृतीय वर्ष के 28 स्वयसेवियों ने भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार, कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अजय कुमार, प्रो.संदीप, डॉ धनिशा और प्रो.विश्वज्योती भी मौजूद रहे।
