गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास खण्ड कुनिहार की समस्त पंचायतों में फहराया गया तिरंगा
( words)
कोरोना महामारी के चलते प्रसासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विकासखण्ड कुनिहार की समस्त पंचायतों में तिरंगा फहराकर गणतन्त्र दिवस मनाया गया। कुनिहार पँचायत में प्रधान राकेश ठाकुर, हाटकोट पँचायत में प्रधान जगदीश अत्री,कोठी पँचायत में प्रधान बलबिंद्र कौर ने तिरंगा फहराया। सभी पंचायतों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सूक्ष्म रूप में कार्यक्रम किए व गणतन्त्र दिवस की सभी पँचायत वासियों को बधाई दी। इस मौके पर सभी उप प्रधान व सदस्य मौजूद रहे।
