धर्मशाला :शिविर के तीसरे दिन दी स्वयंसेवकाें काे दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

पंकज सिंगटा। धर्मशाला
स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय कल्याड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का आयोजन 15 से 21 अक्तू बर 2022 तक किया जा रहा है। इस शिविर में बच्चों को प्रतिदिन सामाजिक मूल्यों के बारे में जानकारी तथा साथ ही साथ श्रमदान करने के लिए भी उत्प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिविर के तीसरे दिन कल्याड़ा विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक, अनुज विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के मध्य रिश्ता और संतुलन बिगड़ जाता है, तो हम उसे पर्यावरण संकट मान सकते हैं, जिससे न केवल प्रकृति बल्कि मानव जीवन, समाज, अर्थव्यवस्था और यहां तक कि हमारे मनोविज्ञान पर भी असर पड़ता है।
उन्होंने प्लास्टिक के वस्तुओं के बढ़ते उपयोग के कारण होने वाले दुष्प्रभावों का भी वर्णन किया और बताया कि प्लास्टिक एक नॉन बायोडिग्रेडेबल पदार्थ है, जो जल और भूमि में विघटित नहीं होता और पर्यावरण में सैकड़ों वर्षों तक बना रहता है, जिसकी वजह से यह भूमि, जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। इसलिए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें प्लॉस्टिक से बनी वस्तुओं का कम से कम उपयोग करना चाहिए, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डेविड तथा प्रियंका भी उपस्थित रहे।