दाड़लाघाट : 1.37 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार, मामला दर्ज
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत छामला के पास पुलिस ने एक युवक से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार छामला के पास एसएचओ जीत सिंह की अगवाई में एएसआई कुलदीप एचएस सुनील, एचएचजी चेतन तथा मुनीष गश्त पर थे, तो सड़क के साथ खड़े एक ट्रक (एचपी-11सी-0399) से पुलिस दल को देख कर एक व्यक्ति नीचे उतरा तथा नीचे किसी वस्तु को फेंका, तो पुलिस ने उस व्यक्ति को ट्रक के पास ही धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछने पर उसने अपना नाम लोकेंद्र गांव बस्याना (चाखड़) बताया है। पुलिस कर्मियों ने जब लोकेंद्र द्वारा फेंकी वस्तु को चैक किया, तो एक सफेद रंग के पॉलीथीन लिफाफे से 1.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लेकर आया थे और कहां इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यक्ति को यदि कहीं देखा जाता है, तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। उसका नाम गुप्त रखा जाएगा, ताकि समाज में इस भयानक नशे को फैलने से रोका जा सके।
