जयसिंहपुर कॉलेज में मनाया एक दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता दिवस

कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रदीप कोंडल रहे बताैर मुख्यातिथि
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
कंवर दुर्गा चंद जयसिंहपुर कॉलेज में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रदीप काैंडल जी रहे। उन्होंने सभी खेल प्रतिभागियों को एक खेल प्रतियोगिता के तहत विशुद्ध खेल भावना अपनाने को प्रेरित किया और यह भी मार्गदर्शन किया कि खेल में हार और जीत तो लगी रहती है। जो खिलाड़ी हारता है वह जीतने वाले के साथ बिना किसी वैर भाव के हाथ मिलाता है और अपनी पराजय की कमियों को सच्चे मन से समझकर स्वीकार करता है। यही खेल भावना के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता है। आयोजन की शुरुआत संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम और मार्च पास्ट से हुई। खेल प्रतियोगिता का प्रारंभ 800 मीटर की दौड़ से हुआ। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान निखिल कुमार द्वितीय स्थान आर्यन, तृतीय स्थान सौरव ने प्राप्त किया।
400 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान विशाल, द्वितीय स्थान सौरव बगैर तृतीय स्थान आयुश ने प्राप्त किया। 400 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान, प्रिया द्वितीय स्थान, सिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान अक्षय, द्वितीय स्थान पर विशाल व तृतीय स्थान अरुन ने प्राप्त किया। 200 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान पर रिया, द्वितीय स्थान पर भारती व तृतीय स्थान पर आरती ने प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष दौड़ में अक्षय प्रथम स्थान पर सौरव द्वितीय स्थान पर विशाल तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर महिला दौड़ में प्रिया प्रथम स्थान पर उज्जवल द्वितीय स्थान पर तनवी तृतीय स्थान पर रही। पुरुष शॉर्टकट में हर्ष प्रथम स्थान पर राहुल द्वितीय स्थान पर और अभिनव तृतीय स्थान पर रहे।