दाड़लाघाट : चंडी अर्की स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयाेजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की ने शनिवार को एनएसएस का एक दिवसीय शिविर चलाया। इस शिविर में विद्यालय के एनएसएस के 70 स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण एवं क्रीडा क्षेत्र की स्वच्छता की। विद्यालय के क्रीडा क्षेत्र में विविध क्रीड़ा के लिए बने अलग-अलग प्रांगण में कोर्ट, फील्ड को संवारने का काम किया। इस अवसर पर प्रभारी दिनेश ठाकुर एवं प्रभारी हेमलता ने बताया कि शैक्षणिक सत्र में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिससे कि बच्चों में सामुदायिक स्वच्छता एवं देखभाल की भावना प्रबल होती है। चंडी विद्यालय के छात्र समय-समय पर प्रत्येक गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में यह विद्यालय नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
