नूरपुर : जाम से निजात के लिए शक्ति से लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
मनीष ठाकुर । नूरपुर
एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक स्थानीय पंचायत समिति सभागार सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने पार्किंग और यातायात। व्यवस्था मजबूत करने के लिए आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल नूरपुर और जसूर के पदाधिकारियों प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड तथा नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदन कांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस टाइम में कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण को गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इसके उपयोग को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।
उन्होंने शहर में ट्रैफिक संबंधित समस्याओं के बारे में बात करते हुए कहा कि नूरपुर बाजार में हर दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए पुरानी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर में नगर परिषद की पार्किंग के बेहतर इस्तेमाल के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने फोरलेन निर्माण कार्य के चलते जसूर बाजार में ट्रैफिक एवं पार्किंग संबंधी समस्या पर बोलते हुए कहा कि इसके शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित निर्माण कंपनी को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
