चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित
उपमंडल स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के अंतर्गत ऑनलाइन प्रतियोगिताएं जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट व संगम पाठशाला शेरपुर व माध्यमिक पाठशाला माण्डी के विद्यार्थियों ने विज्ञान अध्यापक सुमन कौर, अशोक कुमार, कामेश्वर शर्मा व वीरेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व मैथ्स ओलंपियाड में भाग लिया। इस दौरान समस्त विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सीनियर साइंस क्विज में कक्षा दसवीं कक्षा के गगन कुमार व युगल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आठवीं कक्षा की भारती चंदेल व प्रीति ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर मैथ्स ओलंपियाड में दसवीं कक्षा की मिनाक्षी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वही जूनियर मैथ्स ओलिंपियाड में आठवीं कक्षा के गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब ये विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन में सभी अध्यापकों में प्रवक्ता अंग्रेजी पुष्पेंद्र कौशिक ने विशेष रूप से योगदान दिया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए विज्ञान अध्यापिका सुमन कौर व गणित अध्यापक अशोक कुमार को बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश शर्मा, विजय चंदेल, उमा, महेश्वर शर्मा, देशराज गिल सहित अन्य मौजूद रहे।
