गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ऑनलाइन हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 13 मई २०२१ को कनिष्ठ वर्ग में कक्षा तीसरी के लिए ऑनलाइन 'हिंदी कविता वाचन' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी के वर्ग 'अ' और 'ब' दोनों वर्गों के छात्रों ने हर्षोल्लास के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी छात्रों ने कविता का शुद्ध उच्चारण करके, हाव -भाव के साथ सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। शालू गोयल और सोनिका रानी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या 'प्रवीणा झा' ने ऑनलाइन प्रतियोगिता के विषय में अपने विचार अभिभावकों और अध्यापकों के साथ सांझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ऐसी ऑनलाइन प्रतियोगिताएँ होती रहेंगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह एवं शब्दों का शुद्ध उच्चारण करने की खूब सराहना की और इसका श्रेय अध्यापकों और अभिभावकों को दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:-
तीसरी 'अ'
प्रथम :-जेनिल शर्मा, रागा वत्स
द्वितीय :-सीरत गुप्ता, प्रभव वर्मा
तृतीय :-आरव जोशी, नित्या शेरेवाला
तीसरी 'ब'
प्रथम :- काव्या कौशल
द्वितीय :- चेष्टा
तृतीय :- अनुष्का
