Solan : एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए 17 जनवरी से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण
भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी को प्रात: 11 बजे से आरंभ होगा। यह जानकारी 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, एयरफोर्स, अंबाला कैंट के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने दी।
रेड्डी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार 17 जनवरी प्रात: 11 बजे से 6 फरवरी, की रात्रि 11बजे तक भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण के लिए वेबपोर्टल https://
उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च से आरंभ होगी।
विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु प्रवेश चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी, 2004 से 2 जुलाई, 2007 के मध्य जन्मे उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि 1 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर अंबाला द्वारा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख के पात्र युवाओं के लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। विंग कमांडर एसवीजी. रेड्डी ने कहा कि पात्र उम्मीदवार इस संबंध में पूरी जानकारी वेबपोर्टल https://
