शिमला : माननीयों के लिए केवल पिकनिक टाइम बनके रह गया है विधानसभा सत्र-गौरव शर्मा
कहा, आम जनता के पैसों पर ऐश कर रहे हैं माननीय
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चल रहे विधानसभा सत्र को केवल माननीयों का पिकनिक टाइम बताया है और सभी माननीयों पर प्रदेश की जनता का पैसा अपनी पिकनिक पर उड़ाने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की करोड़ों का खर्चा करके प्रदेश का विधानसभा सत्र बुलाया जाता है, ताकि प्रदेश के हित के लिय कार्यों को प्रारूप दीया जा सके। अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सके और उसका निष्कर्ष निकाला जा सके, परंतु हर बार की तरह विधायक केवल नारेबाजी हाव हला करते हैं और सरकार भी नहीं चाहती कि सदन चले और उन्हें पूछने वाला कोई हो, दोनों पक्ष और विपक्ष की जुगलबंदी से हर बार का विधानसभा सत्र चल नहीं पाता और करोड़ों का खर्चा प्रदेश द्वारा इसके लिए वहन किया जाता है, जो की प्रदेश की जनता के ऊपर सीधा सीधा आर्थिक बोझ डालता है और आम जन मानस का पैसा सरकार अपनी मौज मस्ती के लिय लूटा रही है।
विपक्ष केवल नारे लगाकर और वॉकआउट करके अपनी अहमियत जताने में लगा है और दूसरी तरफ पक्ष की मौज लगी है, कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा की आज जरूरत है की मूलभूत विषयों पर सदन में चर्चा की जाती जैसे बेरोजगारी, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, आर्थिक स्थिति, सीमेंट, आउटसोर्स कर्मचारी, ओपीएस और प्रदेश के विकास के अन्य मुद्दे पर नहीं सरकार और विपक्ष केवल और केवल अपनी मौज मस्ती में व्यस्त है और विपक्ष के साथ मिलकर प्रदेश को लूट रही है। गौरव शर्मा ने कहा की अब समय आ गया है, जब प्रदेश की जनता को तय करना है की पिछले 40 वर्षाें से कांग्रेस और लगभग 16 वर्ष से भाजपा प्रदेश को ठग रही है और जनता का मुर्ख बना रही है, उन्हें कैसे सता से बाहर का रास्ता दिखाना है और आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर प्रदेश का सुधार करना है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता से एक मौका आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को देने की भी अपील की।
