जसवां-परागपुर : कांग्रेस सरकार में नजर आ रही लूट की खुली छूट-अनुराग ठाकुर
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर
जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेकांग्रेस के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया और कहां जनता को कष्ट पहुंचा कर कांग्रेस सरकार अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है। गंगोट पंचायत में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जंसवा-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र कि मंडल कार्यसमिति बैठक में पहुंचे। इस मौके पर जंसवा प्रागपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने के पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए जुट जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उसने कांग्रेस सरकार के खिलाफ 600 से अधिक संस्थानों को डिनोटिफाई करने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को कष्ट दे रही है और अपने विधायकों और सलाहकारों को मालामाल कर रही है।
कांग्रेस सरकार ने अपने सलाहकारों को कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर प्रदेश की जनता पर बोझ बढ़ाया है इसके अलावा उन्होंने कहा जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की गंगोट पंचायत से हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इसके अलावा उन्हें लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अधिक विधायकों की हार जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कुछ कमियां रही हैं, जिसके कारण हम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में हारे हैं वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेता हैं, वह इसकी जिम्मेदारी लेते हैं और आने वाले समय में इन कमियों को दूर कर 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
