जोगिंद्रनगर : ग्राम पंचायत पिपली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी
गांववासियों में खुशी का माहौल, जताया विधायक प्रकाश राणा का आभार
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर
उपमंडल की ग्राम पंचायत पिपली में नए मिले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिससे पंचायत वासियों में ख़ुशी का माहौल बना है। बता दें हाल ही में कैबिनेट की बैठक में ग्राम पंचायत पिपली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिल गयी थी। आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए डॉक्टर के तैनाती के आदेश भी जारी हो गए हैं। डॉ.रेखा यादव जो कि उपमण्डल पधर के गांव रोपी डाकघर गवाली की रहने वाली है और बतौर चिक्त्सिक अपनी सेवाएं देंगी।
ग्राम पंचायत पिपली के प्रधान इन्द्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए गांव कुराटी में भवन का इंतजाम कर लिया है। उधर, पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, उपप्रधान पवन ठाकुर, जिला परिषद् विजय भाटिया, पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी, वार्ड सदस्यों, मिडिया प्रभारी सुभाष राणा व महिला मंडलों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की तैनाती होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
