दाड़लाघाट : अनुसूचितजाति श्रमिकों हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय परवाणू द्वारा अनुसूचितजाति श्रमिकों हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत संघोई के मलावण में हुआ। इस अवसर पर एसडीएम अर्की केशव राम कोली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। निर्देशक प्रभारी परवाणू जगदीप सिंह ने बताया कि दो दिवसीय अनुसूचित जनजाति वर्ग श्रमिकों लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यातिथि ने अपने संबाेधन में कहा कि हमें शिक्षा को अपना हथियार बनाना चाहिए।
समाज हर व्यक्ति यदि शिक्षित होगा, तो देश तरक्की और उन्नति को ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में बुरी आदतों को त्याग करने, आत्म बल, सख़्त मेहनत, नैतिक शिक्षा व मूल्यों को अपना कर, सकरात्मक सोच से जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही।। कल्याणकारी योजनाएं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा दलित वर्गों के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ चलने से भाई चारा बढ़ता है। ग्राम पंचायत प्रधान जगत राम ने सभी लोगों का धन्यवाद किया।
