दाड़लाघाट : दाड़लाघाट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल कार्यान्वयन पर किया कार्यशाला का आयोजन
मनाेज शर्मा । दाड़लाघाट
सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के सफल कार्यान्वयन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने मुख्यातिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर दीप वंदना के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के सोलन व सिरमौर जिला अध्यक्ष मस्त राम शर्मा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण, प्रावधानों व इसके सफल क्रियान्वयन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। कार्यशाला के मुख्य वक्ताओं अनीता, रक्षा, भारती, नरेश तथा नंदलाल ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य मापदंडों 5+3+3+4 पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर दाड़लाघाट व अर्की स्कूल के लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
