दाड़लाघाट : धुंदन स्कूल मेंजागरूकता शिविर का किया आयोजन
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
दी जागृति महिला कृषि विपणन सहकारी सभा दाड़लाघाट के सौजन्य से नेशनल पब्लिक स्कूल धुंदन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नशा निवारण व घरेलू हिंसा से उत्पन्न पारिवारिक विघटन और 'बेटी है अनमोल' पर संस्था की सीईओ नीलम व बीओडी सीमा, स्नेह लता व सोमा आदि समाजसेवियों ने सारगर्भित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे रूपी जहर से दिन प्रतिदिन समाज खोखला होता जा रहा है। अकसर किशोर एवं युवा इसकी चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं। इस जागरूकता अभियान से बच्चों ने बहुत सी जानकारियां प्राप्त की और नशा न करने का भी प्रण लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा, साक्षी, उमा, किरण, जया व पूर्ण चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
