दाड़लाघाट : बागा गांव में किया स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत रौड़ी के गांव बागा में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आशा वर्कर मीरा ठाकुर द्वारा स्वच्छता से संबंधित विस्तृत जानकारी वहां उपस्थित महिलाओं को दी गई। आशा वर्कर द्वारा महिलाओं को स्वच्छता से संबंधित अनेक टिप्स बताए गए तथा टीबी जैसी क्योरेबल बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है, ऐसी जानकारी लोगों को दी गई, जबकि सभी को स्वास्थ्य संबंधी शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर महिलाओं ने बावड़ी व आसपास की कांटेदार झाड़ियों को काटा व साथ लगती नालियों को भी साफ किया। पखवाड़े के दौरान पंचायत सदस्य मीना द्वारा पानी का सैंपल भी टेस्टिंग लैब हेतु लिया गया। इस अवसर पर जानकी, यशोदा, मीरा, मंजू, लता, अनिता, शीला, उमा व रजनी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
