दाड़लाघाट: धुंदन स्कूल में हुआ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर के नेतृत्व में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस चर्चा में विद्यार्थियों ने विद्यालय के स्टाफ के साथ भाग लिया। परीक्षा पे चर्चा के लिए पिछले दिन से ही उचित व्यवस्था बनाई गई थी। सभी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से इस चर्चा में भाग लिया। प्रधानाचार्य से बातचीत में छात्र गिरिराज, गीता, आशीष सिंह, जानवी तथा रोहित कौशल ने बताया कि वे भविष्य में इस चर्चा में प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई सभी बातों पर अमल करेंगे तथा इससे लाभान्वित भी होंगे। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, अमर सिंह, धनी राम, जितेंद्र, सुरेन्द्र, मुकेश, जय प्रकाश, विनोद, सुमन बट्टू, रेणुका, अनीता, सुषमा, जागृति, किरण बाला, विजय, रंजना, मंजू, अंजना, संतोष, नीरज, अनीता कौंडल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, सदस्य मेहर चंद, गीता राम, प्रेम भगत, देवेंद्र, अंबिका व लता सहित अन्य उपस्थित रहे।
