दाड़लाघाट : रौड़ी गांव में किया निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
स्वस्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत गांव रौड़ी में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया।यह शिविर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव रौड़ी में स्वस्थ माता और स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम के तहत आयोजित किया। इस दौरान सुनीता शर्मा, अनिता शर्मा, रजनी देवी, विमला देवी, हर्षा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीता देवी ने समुदाय को जागरूक करके महिलओं का रक्त चाप, हीमोग्लोबिन, वजन, ऊंचाई और टीकाकरण की जांच और जानकारी के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया।
उन्होंने जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ मातृत्व पर बल दिया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में महिलाओं और बच्चों का निःशुल्क स्वस्थ्य जांच के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी किया। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 42 गांव में कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इस माैके पर स्वास्थ्य सखी अनिता शर्मा ने स्वस्थ्य माता का पहला पुरस्कार संतोष कुमार को दिया, जबकि हार्दिक कुमार को स्वस्थ्य शिशु का पहला व दूसरा नीता देवी को पुरस्कृत किया।
