अर्की :पंचायत बलेरा में किया फ्री मेडिकल कैंप का आयाेजन
( words)
मनोज शर्मा । अर्की
ग्राम पंचायत बलेरा के झुन्डला वार्ड में जीवन धारा के माध्यम से एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य तौर पर डॉ. अपूर्वा ठाकुर फार्मासिस्ट हेमंत पंवर लैब तकनीशियन मोनिका व सुरेश रहे। इसमें लोगों का फ्री मेडिकल चेकअप किया गया, जिसमें बीपी शुगर इत्यादि चेकअप किए गए व फ्री में दवाई दी गई। लोगों को मेडिकल के बारे में जागरूक किया गया। इसमें लगभग लोगो का चेकअप किया गया और ग्रामीण वासियों और प्रधान आशीष कौशल पंचायत समिति सदस्य शशिकांत ने इस कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहे, ताकि लोगों को स्वास्थ्य शिविर के दौरान उन्हें फ्री मेडिकल चेकअप की सुविधाएं और दवाइयों की सुविधाएं मिल सके।
