दाड़लाघाट : डाइट के सौजन्य से किया ऑनलाइन माइंड स्पार्क प्रतियोगिता का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में जिला स्तर पर हुए माइंड स्पार्क प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों के लिए डाइट सोलन की तरफ से पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि पिछले वर्ष डाइट सोलन के सौजन्य से एक ऑनलाइन माइंड स्पार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के 2800 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें धुंदन खंड के 4 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
इन विद्यार्थियों में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन के कक्षा सातवीं के सत्यम ठाकुर व राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी की ज्योति ठाकुर ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की साक्षी व लक्ष्मी भांखरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी चंद्र मोहन ने बतौर मुख्यातिथि मीडिया कॉर्डिनेटर डॉक्टर राम गोपाल शर्मा के साथ शिरकत की। जिला परियोजना अधिकारी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम तथा ज्योति को प्रमाण पत्र और टैबलेट तथा साक्षी और लक्ष्मी भांखरी को प्रमाण पत्र तथा स्टेशनरी वितरित की।
इस अवसर पर खंड स्रोत समन्वयक नरेंद्र शर्मा, तेजेंद्र, हेमंत कपिला, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, धनी राम, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार, धर्म दत्त, सुमन, अनिता कौंडल, सुरेंद्र कुमार, मदन लाल शर्मा, प्रवीण कुमार, वीना, मुकेश कुमार, रेखा, विजय कुमार, जागृति, रेणुका, नीलम शुक्ला, सुषमा, किरण बाला, नीलम ठाकुर, मंजू, जितेंद्र चंदेल व रजनीश गर्ग सहित विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
