साेलन : स्कूल में किया अभिभावकों के लिए 'ओरिएंटेशन प्रोग्राम' का आयोजन
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
साई इंटरनेशनल स्कूल में आज प्री-नर्सरी से लेकर 8वीं तक के अभिभावकों के लिए 'ओरिएंटेशन प्रोग्राम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोपल और अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। शिक्षिकाओं ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने अपने बच्चों को प्यार और देखभाल के साथ पालने के लिए विभिन्न उपायों का सुझाव दिया, जो उन्हें एक शानदार भविष्य के लिए एक मजबूत नींव बनाने में मदद करते हैं। सभी कक्षा शिक्षकों और विषय के शिक्षकों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षण पद्धति की जानकारी दी। वर्ष 2021-22 के शैक्षणिक पुरस्कारों में छात्रों की सराहना की गई।
