दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशनके सहयोग से किया कार्यक्रम का आयोजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम जलागम समिति पाट्टी बड़ोग व एफपीओ दाड़लाघाट के द्वारा अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सहयोग से एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। यह कार्यक्रम ग्राम सेर वाला व सेर जेरी में हुआ। कार्यक्रम में ग्राम सेर वाला में हल्दी प्लांट का निरीक्षण उप प्रधान अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन चंद्रकांत के द्वारा किया गया। एफपीओ दाड़लाघाट के प्रधान कृष्ण चंद ने बताया कि इस हल्दी प्लांट से पहाड़ी हल्दी नाम से हल्दी को बेचा जाएगा, जिसका लक्ष्य इस वर्ष के लिए 36 टन रखा गया है। स्थानीय लोगों से इस बारे में विस्तृत चर्चा भी की।इसके पश्चात कार्यक्रम में आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का टोपी व शॉल देकर सम्मानित किया गया, जबकि पशु स्वास्थ्य सेविका सुलोचना, स्वास्थ्य दीदी अंबिका, कृषिक मित्र रेखा ने ग्राम में किए जा रहे अपने-अपने कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। चंद्रकांत ने एफपीओ दाड़लाघाट के द्वारा स्थापित हल्दी प्लांट की सराहना की तथा अपनी शुभकामनाएं भी दी।
इसके बाद चंद्रकांत व आए हुए सभी एसीएफ के अधिकारियों के ग्राम सेर वाला में सोलर लिफ्ट, सेर जेरी में स्टोन फ्रूट के बागीचों का निरीक्षण, जलागम परियोजना में बनी कूल्ह पानी के टैंक, चैक डैम का निरीक्षण भी किया व ग्राम के किसानों से भी मिले। जलागम परियोजना के तहत किए जा रहे सभी कार्यों के सराहना की तथा बागवानों और किसानो को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उप प्रधान अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन चंद्रकांत, एपीएम अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन संजय, कार्यक्रम प्रबंधक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गांधी, जलागम समिति पाट्टी बड़ोग प्रधान अनिल कुमार, एफपीओ दाड़लाघाट के प्रधान कृष्ण चंद, अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन से प्रदीप, अमर चंद, मदन, हरी कृष्ण, योगेश, दलीप, ग्राम सेर वाला व सेर जेरी से रमेश, मेहर चंद, जगदीश, संजय व अंकुश सहित अन्य मौजूद रहे।
