कुनिहार : प्रसिद्ध बनिया देवी मेले का आयोजन 21 काे
रंजीत सिंह। कुनिहार
क्षेत्र के प्रसिद्ध बनिया देवी मेले का आयोजन 21 मई को किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर आज मेला कमेटी की बैठक जगतराम वैस की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेकर एक बार फिर धनीराम तनवर को मेला कमेटी का प्रधान बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर चौधरी, उपप्रधान लायक राम शर्मा, कोषाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, महासचिव अशोक कुमार, सचिव रमेश कुमार व जियालाल, सीताराम, शिव राम, धर्मेंद्र, नरेंद्र, स्याम लाल, बलबीर, कांसीराम, संजय कुमार, कमलेश व जसवंत आदि को कमेटी सदस्य बनाया गया। वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड के कारण दो साल मेला नहीं हो पाया, लेकिन इस बार यह मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी मेले के सारे प्रबंध करेगी। उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य आकर्षण विशाल दंगल रहेगा, जिसमें दूर-दूर से नामी पहलवान भाग लेंगे।
