साेलन : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज साई इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा चौथी से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसमे हेल्दी फूड खाने के लाभ और जंक फूड खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। विजुअल प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों को खाने पीने की अच्छी आदतों के बारे में जानकारी दी गई। कक्षा पहली, तीसरी और चौथी के बच्चों को फर्स्ट एड बॉक्स बनवाया गया। प्राइमरी विंग के बच्चों को स्वास्थ्य संकेतों की जानकारी दी गई। इन सभी गतिविधियों से बच्चों ने स्वस्थ खाने और स्वस्थ रहने की प्रेरणा ली। स्कूल प्रबंधक रमिंदर बावा जी ने भी बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी।
