दाड़लाघाट : स्कूल में अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के लिए किया योग शिविर का आयाेजन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में अध्यापकों तथा विद्यार्थियों के लिए योग शिविर का आयोजन 5 मई से 24 मई तक किया जा रहा है। शिविर का आयोजन मुख्य शिक्षाविद डोरिस राव अंबुजा विद्या निकेतन ट्रस्ट द्वारा प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में करवाया जा रहा है, जिसमे अंबुजा पब्लिक स्कूल राबरीयवास राजस्थान से प्रशिक्षित योग शिक्षक सरवन शुक्ला योगा तथा प्राणायाम सीखा रहे हैं। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी इस योग शिविर का लाभ ले रहे हैं। वहीं, सभी अध्यापक भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
योग शिक्षक सरवन शुक्ला ने बताया कि दैनिक रूप से किया जाने वाला योगाभ्यास हमारे शारीरिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ हमें विभिन्न प्रकार के रोगों से भी बचाता है। उन्होंने अध्यापकों तथा बच्चों को विभिन्न प्रकार के आसान जैसे उतानासन, गौमुखासन, सूर्य नमस्कार तथा अधोमुख्स्वानासन आदि सिखाये तथा उनके बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने बताया कि सभी विद्यार्थी तथा अध्यापक इस योग शिविर में अपनी रुचि दिखा रहे हैं और वर्तमान परिस्थितियों में स्वस्थ रहने के लिए योग तथा प्राणायाम अति आवश्यक है।
