साेलन : आईईसी यूनिवर्सिटी में"सरदार पटेल - एकीकरण के वास्तुकार" विषय पर कार्यक्रम आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्धआईईसी विश्वविद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और 'लौहपुरुष' कहे जाने वाले सरदारवल्लभ भाई पटेल जी की 146वीं जन्म जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमेंविश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।"सरदार पटेल - एकीकरण के वास्तुकार" विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रोंने निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, चित्रकारी, पोस्टर, नाटक तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजित कर नवभारत निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय सहयोग को याद किया।
इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय के हिंदीविभाग से प्रो. अशोक कुमार और गवर्नमेंट कॉलेज कालका से एसोसिएट प्रो. वीरेंद्र अटवाल मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने सरदार पटेल द्वारा राष्ट्रीयएकीकरण के विषय पर वक्तव्य दिया और छात्रों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ०) शमीम अहमद ने अपने संबोधन में सरदार पटेल को भारत की सभी रियासतों के भारतीयसंघ में शांतिपूर्ण एकीकरण और भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए याद किया और विश्वविद्यालयके सभी कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
