बददी : टोटयावाला गुगा माडी में भजन संध्या का आयोजन, देर रात तक चला भंडारा
सचिन बैंसल। बद्दी
मखनू माजरा स्थित टोटयावाला गुगा माड़ी पर हर वर्ष की दर्ज पर राम नवमी के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी र्धमों के लोगों ने गुगा माड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें गायक रिशु, जतेंद्र, हुसन, काला गुज्जर ने गुगा का गुणगान किया। गुगा माडी के भगत किशु बाबा ने बताया कि वह हर साल एक माह के लिए उपवास रखते हैं। जिसे गुगा नवमी को खोलते हैं, लेकिन नवमी के दिन सभी जगह भंडारे लगते हैं। इसलिए वह एक दिन बाद में भंडारा लगाते हैं, जिससे अधिक संख्या में लोग भंडारे में पहुंचे।
यहां पर खोल बैली गदी के श्याम बाबा, संजू साई और अमन साई भी पहुंचे। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, पूर्व प्रधान देश राज, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल चौहान, सवर्ण सैणी ने भी अपनी हाजिरी लगाई। किशू बाबा ने इन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सतीश, दिनेश, चन्नू, राज कुमार, अमित, पवन, गौरव, मदन, बिंदर संजू पाल, केवल और विक्की भी उपस्थित रहे।
