शिमला : अन्य शिक्षण संस्थानों को भी सरदार पटेल विवि से जोड़ा जाए : अभाविप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु कई आंदोलन किए व इसे राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने की मांग भी पूरी होने तक संघर्ष किया। प्रांत मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 289 शिक्षण संस्थानों का कार्यभार एक मात्र हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कंधों पर था तथा दूसरे राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद वो कम होना आपेक्षित था।
हाल ही में आई सूचना के अंर्तगत सरदार पटेल विश्वविद्यालय के नजदीक लगते जिलों के महाविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों का संबंधन इसके साथ कर दिया गया, परंतु जिला कांगड़ा जो की मंडी के समीप है और शिमला से बहुत दूर उसका संबंध न हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के साथ ही रहने देना बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं हैं।
किसी भी समस्या को हल करवाने कांगड़ा जिला के विद्यार्थी को 8-9 घंटे का सफर तय कर के शिमला पहुंचना पड़ता है। अत: विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जिला कांगड़ा के महाविद्यालयों व अन्य शिक्षण संस्थानों का संबंधन भी सरदार पटेल विश्वविद्यालय के साथ किया जाए।
