दाड़लाघाट : बेरोजगारों को रोजगार देना हमारा मकसद : परस राम
अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं की मीटिंग हुई। यह मीटिंग उपायुक्त सभागार सोलन में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी की अगुवाई में हुई। इस दौरान अंबुजा सीमेंट कंपनी में कार्यरत सभी परिवहन सहकारी सभाओं के अलावा माइनिंग एरिया के पांचों पंचायतों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
परिवहन सहकारी सभाएं जैसे एसडीटीओ, एडीकेएम, बीएलएल, जीएलएल सभाओं ने इस बात का समर्थन किया कि जिन लोगों की अंबुजा सीमेंट कंपनी में लैंड अधिकृत की गई है, उनको प्राथमिकता के आधार पर कार्य मिलना चाहिए। वहीं दि माइनिंग एरिया लैंड लूजर के संस्थापक परसराम ने बताया कि सभा का मकसद है कि बेरोजगारों को रोजगार देना है। हमारी सभा में 150 गाडिय़ां आ चुकी हैं,जोकि पिछले 3 माह से खड़ी हैं। उपायुक्त सोलन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द कार्य आबंटित किया जाए। इस मौके पर
परसराम, देशराज, रूप राम, संत राम, नेक राम, राम कृष्ण शर्मा, वेद प्रकाश शुक्ला, जयदेव कौंडल, बालकराम राम शर्मा, जगदीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
