मांगो को लेकर P E T संघ ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन पत्र
कुनिहार। बेरोजगार प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक संघ जिला सोलन का प्रतिनिधिमंडल संघ के अध्यक्ष यतेंद्र पाल के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुर्वेदिक मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल से मिलाl इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल को अपनी मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा।
स्वास्थ्य मंत्री ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे संघ की उचित मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे व शीघ्र ही इस मांग पत्र माध्यम से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के समक्ष संघ का पक्ष मजबूती से रखेंगे इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के उप प्रधान हीरा दत्त शर्मा, नरेश कुमार कौशल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य इंदर सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे रहे l
संघ की मांग पत्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के प्रधान यतेंद्र पाल ने बताया कि इस मांग पत्र के माध्यम से प्रदेश सरकार से हिमाचल प्रदेश में रिक्त पीईटी के पदों को कमीशन, बैच वाइज एवं बैकलॉग से भरने की पुरजोर गुहार लगाई हैl उन्होंने बताया की पिछले कई वर्षों से प्रदेश में नाममात्र के पीईटी के रिक्त पद भरे हैं, जिससे बेरोजगार प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षकों में मायूसी छाई हैl वर्तमान सरकार द्वारा 7 अक्टूबर 2018 को शारीरिक शिक्षकों के 2000 पद भरने की घोषणा की गई थी परंतु इस घोषणा को अभी तक व्यवहारिक अमलीजामा नहीं पहनाया गया हैl साथ ही संघ ने बैकलॉग के माध्यम से भी शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग की हैल साथ ही संघ ने योगा शिक्षा को प्राथमिक स्तर से अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित करके योग शिक्षकों की भर्ती में प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर उन्हें प्राथमिकता दी जाए l
