शालाघाट से रवाना हुई पदयात्रा
हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की 12 दिन तक चलने वाली पदयात्रा आज शालाघाट से रवाना हुई तथा इस यात्रा का दूसरा पड़ाव आज नमहोल में होगा। संगठन के संयोजक दीपक राठौर ने कहा कि 12 दिन तक चलने वाली इस पदयात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाएं तथा पत्रक बांटकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंचायतों को मजबूत करना तथा किसानों व बागबानों के आंदोलन को समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो तीन बिल लाए गए है व किसान विरोधी है संगठन इनका विरोध करता है।
इस अवसर पर मीडिया प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल गोयल, शहरी निकाय अध्यक्ष मनोज चौहान, सगठन महासचिव कपिल शर्मा संगठन महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश महासचिव राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कंवर, अतुल बोहरा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला सोलन के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक डी डी शर्मा, मंगत राम, बाबूराम, कप्रुराम, धनीराम, गुंगुराम, गीताराम, परमानन्द, मनसाराम, सुखराम ने यात्रा मै भाग के रहे सदस्यों का गरमजोशी से स्वागत किया।