दाड़लाघाट : स्वयंसेवियों को अपने-अपने घरों में लगाने हेतु वितरित किए पाैधे
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में रेडक्रॉस के सौजन्य से राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी व प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुनील कुमार ने वन विभाग मनलोग नर्सरी से 25 पौधे लाकर स्वयंसेवियों को अपने-अपने घरों में लगाने हेतु वितरित किए। इस विशेष पौधारोपण अभियान में ईको क्लब के प्रभारी व डीपीई अमित कुमार व विद्यालय के बच्चों ने अपना सहयोग दिया। विद्यालय में भूमि पौधारोपण के योग्य ना होने के कारण बच्चों को अपने अपने घर में एक-एक पौधा लगाने के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी ने प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रतिराम ने स्वच्छ पर्यावरण तथा पौधारोपण अभियान के महत्व के बारे में बच्चों को अवगत कराया।
