पालमपुर : भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आधिकारियों व कर्मचारियों के लिए लगाया गया योग शिविर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर शाखा द्वारा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें योग सेवाओं व प्रसार हेतु योग प्रशिक्षक सुशील कुमार को चीफ मैनेजर शशाम लाल ने स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इससे पूर्व शाखा परिसर में आयोजित शिविर में सभी अधिकारियों और कर्मचारियो ने योग प्रशिक्षक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में योग आसन व प्राणायाम में भाग लिया। शिविर में चीफ मैनेजर शशाम लाल, सुभाष शर्मा मेनेजर एडमिन, सहायक शाखा प्रवन्धक अनुज कौशल व जीआर कपूर, प्रशासनिक अधिकारी ओम राज मधान, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बालक राम, रूप लाल, विकास अधिकारी मनोज कुँवर संजीव गोयल पवन कोशल राजेश चोपड़ा अंकुर, संजय अरोड़ा, पवन कौशल व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियो व अभिकर्ताओं ने भाग लिया।