पालमपुर: केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने किया बायोफर्टिलाइजर उत्पादन इकाई और बीओबी ऑर्गेनिक्स का उद्घाटन
( words)

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सी. एस.आई.आर.(हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान) पालमपुर में अपने दो दिवसीय दौरे के तहत कांगड़ा जिले के बिआरा गांव में बायोफर्टिलाइजर उत्पादन इकाई, बीओबी ऑर्गेनिक्स, का उद्घाटन किया, जिसे संस्थान के तकनीकी सहयोग से स्थापित किया गया है।
इस दौरान मंत्री ने किसानों से बातचीत की और उन्हें सी.एस.आई.आरआई.एच.बी.टी में उपलब्ध विशेषज्ञता का पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फ्लोरिकल्चर एक अच्छा विकल्प है जो न केवल जैव-आर्थिकी को बढ़ावा देने की क्षमता रखता है अपितु पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा।