दाड़लाघाट : महर्षि बाल्मीकि स्वच्छता पुरस्कार से नवाजी पंचायत
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट को महर्षि बाल्मीकि स्वच्छता पुरस्कार से नवाजा गया है। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 2017-18 के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट को स्वच्छता के अंतर्गत जिला स्तर तथा खंड स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु कार्यालय खंड विकास अधिकारी कुनिहार द्वारा पुरस्कृत किया गया है। खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा ने पंचायत सचिव धनीराम को पुरस्कार स्वरूप 100000 का ड्राफ्ट सौंपा।खंड विकास अधिकारी ने वर्तमान तथा भविष्य में भी पंचायत से स्वच्छता मिशन पर इसी प्रकार निरंतर कार्य करने का आह्वान भी किया है।
